हुस्न-ए-आलिया__
हमारी चाहत की दुनिया मे, आपका स्वागत है !ज़ोरदार तालियो के साथ, आपका स्वागत है !
पुलकित, हर्षित हृदय से, आपका स्वागत है !
स्वागत करता हूँ, आपकी मनमोहकता का,
आपकी खिलखिलाहट का भी स्वागत है !
चमेली की खुश्बू से, चंद्रमा की चाँदनी से,
पक्षियो के संगीत से, आपका स्वागत है !
आपके लुभावने रूप, रसीले अधर,
मदमस्त नैनो का, बार बार स्वागत है!
आपकी व्यसनी अंगड़ाई, घने गेसू,
इठलाती-बलखती लचकती, चाल का भी स्वागत है!
ऑश की नन्ही बूँदो से, महकते गुलाबो से,
सुरीली कोयल के गीतो से, आपका स्नेह भरा स्वागत है!
आपकी चूड़ियो की खनखनाहट, कजरे की बनावट,
झूमको का, पायल की छनछनाहट का, बार बार स्वागत है!
आपका बार बार स्वागत है, हर बार स्वागत है !
आपका ज़ोरदार, हार्दिक स्वागत है !
अपनी कलम की लेखनी से, आपका हार्दिक स्वागत है!!
___दीपक पांचाल___

No comments:
Post a Comment