Friday, October 21, 2011

!! प्रेम मे आकर्षित दो दिलो की बात है !!

प्रेम मे आकर्षित दो दिलो की बात है...

प्रेमी प्रेमिका के दिल की बात है....

प्रेम किसी के ज़ज्बात की बात है...

प्रेम एक सुंदर अहसास की बात है...

प्रेमिका की हर अंगड़ाई की बात है...

प्रेमिका की हर गहराई की बात है...

प्रेमिका द्वारा दी मोहब्बत की बात है...

प्रेमी के दिए अपने-पन की बात है....

प्रेमी प्रेमिका के आलिंगन की बात है....

दो जिस्म एक जान, वाहह अनोखी बात है....

प्रेमिका के होटो से टपकती शबनम की बात है.....

ये प्रेमी के अधरो द्वारा शबनम पीने की बात है....

प्रेमिका के नयनो से झलकती, शराब की बात है...

ये प्रेमी व प्रेमिका के मोहबत के नशे की बात है....

प्रेमिका के गरम सांसो की आने की बात है...

ये प्रेमी के बेताब दिल की धड़कन की बात है...

प्रेमिका के आँचल से आती तड़पन की बात है...

प्रेमी द्वारा प्यार भरे चुंबन की बरसात की बात है...

प्रेमिका की मदहोश होने बात है...

प्रेमी के प्यार भारी पिचकारी की बात है...

प्रेम रस मे डूबी नूर के दिल की बात है...

बड़े ही राज़ की बात है...

ये बस प्रेम और प्रेम केवल प्रेम की बात है...

ये अपने आप मे एक बात है...

की प्रेम करना एक सुंदर अहसास की बात है....


__कवि दीपक दीप (दीपक पांचाल)__




Thursday, October 20, 2011

!!भयानक काली रात, आपके प्यार का साथ!!

हर रोज की तरह साझ, ढली,
अंधेरे की चादर, धरा ने ओढ़ ली,
भयानक सी काली, अंधेरी रात मे,
मैं हूँ किसी अपने के इंतजार मे,
चारो ओर फैला सन्नाटा है,
एक अजीब सा डरावना अहसास है,
आँखे टिकी हैं, आँगन के फाटक पे,
तो कभी, टिकती हैं,
घर के अंदर जल रहे तेल के दीये पे,
वक़्त की गति, मानो यहीं थम सी गयी है,
अब मेरी चिंता, मानो बढ़ सी गयी हैं,
आकाश मे बिजली कडकने लगी है,
ये रात और, खोफ़नक होने लगी है,
तेज बरसात का शोर बढ़ने लगा हैं,
मुझे ओर ज़्यादा डर लगने लगा है,
अकेलेपन का अहसास होने लगा है,
घर मे जल रहे तेल के दिये का सहारा है,
अब दिये की रोशनी भी, किनारा कर रही है,
दिये ने साथ छोड़ दिया,
मुझे बेबस सा कर दिया,
अचानक फाटक खुलने की आवाज़ आई,
अपने किसी के आने की, महक सी आई,
आप आ गये हो,
मानो इस भयानक रात से,
अब कोई डर नही रहा,
मन मे खुशी का ठिकाना नही रहा,
आप से लिपटकर, कंधे पर सिर रखा,
भीगे शरीर से पानी,
जैसे मैने अपने शरीर मे सोख लिया हो,
आपके होटो से आ रही गरम सांस,
मेरे कानो मे आपके होने का अहसास दे रही है,
आपके आने से मानो,
ये काली, अंधेरी, भयानक रात,
मेरे लिए सुहवनी बन गयी है,
मैं सुरक्षित हूँ, आपके साथ हूँ,
मैं केवल ओर केवल तुम्हारी हूँ,
बस सदा मेरे आँचल मे,
आप मेरे करीब होने का अहसास देते रहो,
मैने हर लम्हा आपको,
चाहत से भी ज़्यादा चाहा है,

__कवि दीपक दीप (दीपक पांचाल)__